<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

जनसहभागिता से शुरू हुआ कुवांनो नदी जीर्णोद्धार अभियान


बस्ती। शुक्रवार को जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान के तहत विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत नरकटहा स्थित पगारे घाट पर स्वच्छता एवं पुनर्जीवन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकान्त सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुबाष यादव तथा खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने घाट पर साफ-सफाई कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भागीदारी निभाई।
स्वच्छता अभियान के बाद ब्लॉक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। जिस प्रकार शरीर में धमनियां रक्त प्रवाह बनाए रखती हैं, उसी प्रकार नदियां पूरे जीवन चक्र को संचालित करती हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन सभ्यताओं का विकास भी नदियों के किनारे ही हुआ और भारतीय संस्कृति में नदियां आस्था एवं चेतना का प्रतीक रही हैं।
उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में नदियां अपना मूल स्वरूप खोती जा रही हैं, जलस्तर घट रहा है और प्रदूषण बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नदियों को संरक्षित करने में योगदान दे। उन्होंने कुवांनो नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, महामंत्री गिरजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, सुरेश पाण्डेय, रामशंकर गुप्ता, रामचन्दर, रिसव सिंह, रमेश सिंह, वीर श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव शिवनन्दन त्रिपाठी सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages