<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

बस्ती विकास समिति की बैठक में पौधारोपण व चित्रकला कार्यशाला पर बनी रूप-रेखा


बस्ती। बस्ती विकास समिति नगर इकाई की बैठक नगर कार्यालय पिकौरा दत्तूराय में समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं मीडिया प्रभारी रोहन श्रीवास्तव के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जून एवं जुलाई माह में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने की रूप-रेखा तैयार की गई। साथ ही जून माह में चित्रकला कार्यशाला के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समिति का पौधारोपण अभियान केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक सामाजिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि चित्रकला कार्यशाला के माध्यम से बच्चों और युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिलेगा। नगर अध्यक्ष पवन वर्मा ने कहा कि सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा पौधारोपण अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए। इस दौरान अमरनाथ चौरसिया, विकास वर्मा, प्रिंस श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, अरुण तिवारी, विक्रम चौहान, दुर्गेश त्रिपाठी, विनय राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages