<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन


बस्ती। गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बस्ती के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के अचानक बढ़े दामों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने गैस सिलेंडर का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई तथा बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने और कालाबाजारी रोकने की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता न होने से कुटीर एवं मझौले उद्योगों के साथ होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग, डेरी और ठेला व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया एवं सुनीत पाण्डेय ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एक मई 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पूर्व की दर पर निर्धारित किए जाएं तथा आवश्यकतानुसार इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। जिला महामंत्री आलोक दुबे ने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस की तरह ऑनलाइन की जानी चाहिए।
जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता ‘बबलू’ ने गैस के वैकल्पिक संसाधनों की खोज के लिए अनुसंधान समिति गठित करने की मांग की। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि महंगाई और कालाबाजारी रोकने के लिए बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस ली जानी चाहिए।
नगर अध्यक्ष राना महेंद्र प्रताप ने विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए मांग के अनुरूप सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहीं नगर महामंत्री धीरेंद्र चौधरी ने अस्पतालों और स्कूलों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कमर्शियल गैस उपलब्ध कराने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages