बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई हर्रैया का त्रैवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को बीआरसी परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक राकेश पाण्डेय, चुनाव अधिकारी सुरेश गौड़, देवेंद्र सिंह, दुर्गेश यादव और आनंद कुमार की देखरेख में पदाधिकारियों का निर्वाचन कराया गया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में रामसागर वर्मा ने 214 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार तिवारी को 186 मत मिले। मंत्री पद पर राम पियारे 225 मत पाकर विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ठाकुर प्रसाद को 173 मत प्राप्त हुए।
चुनाव पर्यवेक्षक ने बताया कि कुल 415 मतों के सापेक्ष 400 मत पड़े। मंत्री पद के चुनाव में 2 मत अवैध पाए गए। निर्वाचन के बाद पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश, उपाध्यक्ष पद पर भागवत सिंह, चिन्मय कुमार राय, राजीव कुमार शुक्ला, बृजेंद्र पाण्डेय और राकेश सिंह निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर नित्यानंद यादव, संगठन मंत्री पद पर रक्षाराम, राम सहाय, प्रदीप गुप्ता, प्रेम कुमार और मीरा चौधरी, प्रचार मंत्री पद पर ओम प्रकाश शर्मा, उमेश चंद्र राव और अमरजीत यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजीव सिंह चुने गए।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संतोष पाण्डेय, अश्वनी सिंह, विजय राव, शिव प्रकाश सिंह, प्रताप नारायण चौधरी, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment