वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा व्यापारियों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को दी जा रही उन्नत सुविधाओं तथा मुख्यालय एवं मंडल स्तर पर बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों के सुनियोजित प्रयासों से पूर्वोत्तर रेलवे पर माल लदान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के प्रथम माह अप्रैल 2026 में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कुल 0.291 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जिससे 31.19 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों का ही परिणाम है कि अप्रैल 2025 की तुलना में अप्रैल 2026 में माल लदान में 10.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं आय के मामले में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.7 प्रतिशत अधिक है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी बेहतर सुविधाएं प्रदान कर माल ढुलाई को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे राजस्व में और वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
No comments:
Post a Comment