वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे निर्माण एवं तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यासागर स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण, जोरामऊ-मधुपुर के मध्य समपार संख्या-17, बडनेरा-जामताड़ा के मध्य समपार संख्या-08 तथा मथुरापुर स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग केबिन के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक/नान इंटरलॉक कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गोरखपुर से 09 मई 2026 को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस भटनी से 255 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। वहीं 16 मई 2026 को यह ट्रेन गोरखपुर से 360 मिनट पुनर्निर्धारित कर संचालित की जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही स्टेशन के लिए प्रस्थान करें।
No comments:
Post a Comment