<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनहा पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, मनचलों पर कार्रवाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत “नारी : सुरक्षा, नारी : सम्मान, नारी : स्वावलंबन” के उद्देश्य को साकार करने हेतु थाना सोनहा पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। 06 मई 2026 को क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम बडोंगी में चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं पुरुषों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी व महिला आरक्षी मीनाक्षी वर्मा ने उपस्थित लोगों को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों—1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (स्वास्थ्य एवं एंबुलेंस सेवा) तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in⁠� के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध बेखौफ होकर आवाज उठाने की अपील की। इसके अतिरिक्त एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई, जिसमें 15 व्यक्तियों को चेक कर आवश्यक हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages