वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा महिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में बैरक, कार्यालय, मालखाना तथा महिला हेल्प डेस्क की स्थिति का जायजा लिया गया और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे आने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनें और उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत नवआरक्षियों को अनुशासन, समयपालन, वर्दी की गरिमा बनाए रखने तथा जनसुनवाई में संवेदनशीलता व निष्पक्षता बरतने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि कोई भी पुलिसकर्मी बिना अनुमति विभागीय सूचनाएं साझा न करे तथा भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से दूर रहे। सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

No comments:
Post a Comment