<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जनपद में चला व्यापक जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों द्वारा ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ उन्हें जागरूक किया गया।

इस दौरान सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के अंतर्गत कोतवाली खलीलाबाद, महिला थाना, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बखिरा, धर्मसिंहवा एवं दुधारा थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पंपलेट वितरित किए गए और महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।

महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से अपील की गई कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages