वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जिगिना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय पर नियुक्त चिकित्सक डॉ. देशदिनकर त्रिपाठी कार्यरत पाए गए। वहीं एक फार्मासिस्ट एवं दो वार्ड बॉय भी उपस्थित मिले। चिकित्सालय में डॉक्टर की कार्यशैली एवं चिकित्सा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, इमरजेंसी सेवाएं, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सीएचसी के सामने बने आयुष्मान आरोग्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि यह केंद्र दो वर्ष पूर्व निर्मित होने के बावजूद अभी तक संचालित नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

No comments:
Post a Comment