वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। आज घोषित हुए सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिवार में खुशी एवं उत्साह का माहौल व्याप्त है।
विद्यालय के छात्र आयुष ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया तथा विद्यालय का गौरव बढ़ाया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में तलमीद अहमद (87.6%), आरुषि श्रीवास्तव (87%), सलोनी शुक्ला (84.6%), अनमोल श्रीवास्तव (84.6%), सक्षम शर्मा (82.2%), तन्मय सिंह (81.4%), प्रिंस गुप्ता (80.6%), अहमद रजा (79.6%), सानिया कश्यप (78.8%), वर्षा सहाय (78.6%) एवं अमूल्या ओझा (75.2%) प्रमुख रहे।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।
No comments:
Post a Comment