<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

श्री रामलीला महोत्सव का पुरस्कार वितरण समारोह


बस्ती। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा आयोजित श्री रामलीला महोत्सव, बस्ती के षष्टम वर्ष का पुरस्कार वितरण समारोह 18 मई 2026, सोमवार को प्रातः 9 बजे से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, एसपी आवास के सामने, सिविल लाइन, बस्ती में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध श्रीरामचरितमानस मर्मज्ञ, लैप्रोस्कोपिक एवं एब्डोमिनल ट्रॉमा सर्जन तथा मानस सेवा समिति, नाथ नगरी, बरेली के संस्थापक डॉ. बृजेश यादव होंगे। समारोह में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ लगभग 20 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहेंगे।
संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रामलीला महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले बालक-बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर संस्था के सदस्यों में उत्साह का वातावरण है।
सनातन धर्म संस्था के सदस्य कैलाश नाथ दूबे ने समस्त सनातन प्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages