<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। आलोक कुमार द्वारा खलीलाबाद विकासखंड अंतर्गत ग्राम चकदही में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम भवन निर्माण की गुणवत्ता, कमरों के आकार, रसोईघर, शौचालय एवं स्टोर रूम आदि का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरा कर रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए भवन को संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, ओएसडी राकेश कुमार सहित कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages