<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 20, 2026

24 मई की शक्ति केंद्र बैठक और 31 मई को ‘मन की बात’ सुनने की बनी रणनीति

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती नगर। बुधवार को नगर बाजार स्थित भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष कैम्प कार्यालय पर भाजपा बहादुरपुर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष विजयभान सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी सत्येंद्र सिंह भोलू की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

बैठक में आगामी 24 मई को आयोजित होने वाली सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों तथा 31 मई को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर शत-प्रतिशत सुनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

मुख्य अतिथि सत्येंद्र सिंह भोलू ने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले प्रत्येक बूथ पर तेजतर्रार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाए, इसके बाद बूथ के प्रत्येक व्यक्ति से सीधे संपर्क स्थापित किया जाएगा।

मण्डल अध्यक्ष विजयभान सिंह ने कहा कि अधिकांश बूथों और शक्ति केंद्रों की समितियां तैयार कर ली गई हैं तथा जहां गठन शेष है, वहां एक-दो दिनों में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

बैठक में श्रुति अग्रहरि, अनिल श्रीवास्तव, रविन्द्र प्रताप सिंह ‘लाल’, सतीश पांडेय, शारदा सिंह, प्रदीप सिंह, अयोध्या पांडेय, अजय श्रीवास्तव, लालजी, संजय पांडेय, रामकृपाल यादव, बलवंत चौहान, विक्की, रन विजय गौतम सहित मण्डल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष, संयोजक एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages