<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 20, 2026

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को एक्सीलेंस सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से भर गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं विद्यालय के सूत्रधार स्वर्गीय सूर्य नारायण चौबे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया। गीत-संगीत एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य कर रहा है।

समारोह में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी ‘जीत’ ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages