वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत तथा पुडुचेरी में एनडीए की सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं जनता के विश्वास की जीत बताया।
मंगलवार को अपने आवास पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा करते हुए दयाराम चौधरी ने कहा कि आगामी चुनावों में पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की लगातार जीत के पीछे कड़ा परिश्रम, कल्याणकारी योजनाएं और “सबका साथ, सबका विकास” का संकल्प है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा भाजपा नेतृत्व पर लगातार बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा मजबूत सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में योगी आदित्यनाथ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम बहादुर वर्मा, डब्लू चौधरी, आशीष चौधरी, लालचंद चौधरी, राजन पाण्डेय, अजय चौधरी, महेश, सैम चौधरी, महेंद्र चौधरी, वीरू चौधरी, मनीष चौधरी, फूलचंद्र, धीरज चौहान, प्रकाश निषाद, अभिषेक चौधरी, सचिन पाण्डेय, राहुल कुमार, उदयभान चौधरी, चंद्रभान, विनोद मौर्य सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment