<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 5, 2026

लखनऊ के विशेषज्ञों ने सिखाए आधुनिक तकनीक, एम्बुलेंस को ‘चलता-फिरता अस्पताल’ बनाने पर जोर


बस्ती। जनपद में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत बस्ती मंडल में इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन्स (EMTs) को उन्नत जीवन रक्षक प्रशिक्षण दिया गया। इस विशेष कार्यशाला में बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज के EMTs ने भाग लेकर आधुनिक तकनीकों को सीखा।
लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने ‘गोल्डन ऑवर’ की अहमियत बताते हुए कहा कि दुर्घटना के बाद के शुरुआती मिनटों में यदि सही इलाज मिल जाए, तो गंभीर से गंभीर मरीज की जान बचाई जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान EMTs को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई, बल्कि प्रैक्टिकल डेमो के जरिए हर तकनीक को समझाया गया।
कार्यशाला में हेलमेट सुरक्षित तरीके से उतारना, आंतरिक चोटों की पहचान और प्रबंधन, बेहोश मरीज के एयरवे को सुरक्षित रखना तथा रीढ़ की हड्डी को बिना नुकसान पहुंचाए मरीज को स्ट्रेचर पर शिफ्ट करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य ट्रेनर मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि एम्बुलेंस सेवा अब सिर्फ मरीज को अस्पताल पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मोबाइल मेडिकल यूनिट के रूप में काम करती है, जहां सही प्रशिक्षण ही मरीज की जिंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने भी इस पहल को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से EMTs की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages