<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 5, 2026

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महादेवा शाखा में मनाया गया स्थापना दिवस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


महादेवा (बस्ती)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महादेवा शाखा में सोमवार को स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया, जिसमें शाखा के सम्मानित ग्राहकों की विशेष भागीदारी रही।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रुचि बाजपेई एवं बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों के साथ मिलकर केक काटा और उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

शाखा प्रबंधक रुचि बाजपेई ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने ग्राहकों से बैंक की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके पर अधिकारी अभिषेक सिंह, कार्यालय सहायक प्रिया यादव सहित शाखा के सम्मानित ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages