<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 5, 2026

खलीलाबाद पुलिस ने झपटमारी के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने झपटमारी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 मई 2026 को मु0अ0सं0 348/2026 धारा 304(2)/352/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सर्वेश उर्फ विवेक पुत्र गंगाराम तथा शिवआत्मा कुमार उर्फ छोटू पुत्र परमात्मा, निवासी मटिहना थाना कोतवाली खलीलाबाद, को पुलिस टीम ने केरमुआ चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से झपटमारी की एक सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 58 सी 9420) बरामद की गई।

विदित हो कि 04 मई 2026 को वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें बताया गया कि उनकी पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए खलीलाबाद जा रही थी, तभी कटेहवा तिराहा के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages