<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

तारकोल-बिटुमिन की बढ़ी कीमतों से ठेकेदार परेशान, मुख्य अभियन्ता को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। मार्ग निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तारकोल एवं बिटुमिन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से परेशान ठेकेदारों ने शुक्रवार को बस्ती ठेकेदार एसोसिएशन के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता आनन्द कुमार को ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की।
एसोसिएशन अध्यक्ष राजमोहन सिंह एवं महामंत्री राजमणि सिंह ने बताया कि अमेरिका-इजराइल एवं ईरान युद्ध के चलते बिटुमिन की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, जिससे सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक बढ़ी दरों के भुगतान की जानकारी मिली है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आदेश ठेकेदारों को नहीं प्राप्त हुआ है।
ज्ञापन में छोटे ठेकेदारों की समस्याओं को भी उठाया गया। बताया गया कि 1 किलोमीटर या उससे कम लंबाई वाले अनुबंध कार्यों के लिए बिटुमिन की सीआरसी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। एसोसिएशन ने मांग की कि लोक निर्माण विभाग अपने स्टोर को पुनर्जीवित कर वहां से फ्री ऑफ कॉस्ट तारकोल उपलब्ध कराए तथा अनुबंधित दरों से उसकी कटौती की जाए, जिससे विकास कार्य बाधित न हों।
मुख्य अभियन्ता आनन्द कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष जर्नादन पाठक, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामफेर यादव, आशीष सिंह ‘आशू’, विजय यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, गोरख यादव, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, भानु प्रताप सिंह, अमित सिंह सहित अनेक ठेकेदार उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages