<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

जनगणना ऐप की तकनीकी खामियों पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी


बस्ती। जनगणना ड्यूटी में हो रही अनियमितताओं को लेकर जनपद के बस्ती सदर, हर्रैया और भानपुर क्षेत्र में पहले से ही शिक्षक लामबंद थे। इसी क्रम में रुधौली तहसील अंतर्गत नियुक्त जनगणना प्रगणक और सुपरवाइजर विभागीय एचएलओ ई-सर्वे ऐप में लॉगिन की समस्या से जूझ रहे हैं।
दोपहर बाद रुधौली ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष रजनीश मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी रुधौली से मुलाकात कर जनगणना ऐप में आ रही तकनीकी दिक्कतों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ऐप में लॉगिन न होने से जनगणना कार्य प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस पर एसडीएम रुधौली ने आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्या को लखनऊ स्तर से ठीक कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है तथा अगले 24 घंटे में समाधान कराने का प्रयास होगा।
प्रतिनिधिमंडल में योगेश्वर शुक्ल, अमरेश द्विवेदी, सुशील उपाध्याय, शिप्रा चौधरी, विजय नायक, गौरव द्विवेदी, शिव शंकर, उमाशंकर सिंह, शिवेंद्र सिंह, तुलसीराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages