<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर के विकास को मिली स्वीकृति, पर्यटन विभाग कराएगा 19 करोड़ के कार्य


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह के प्रस्ताव पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर क्षेत्र के विकास हेतु पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 19 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए सुमन सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है।
उन्होंने बताया कि उप सचिव उत्तर प्रदेश शासन संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रस्ताव स्वीकृत होने की जानकारी दी गई है। सुमन सिंह ने कहा कि श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर एक पौराणिक एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विशेषकर श्रावण मास में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में सुविधाओं और संसाधनों का विस्तार आवश्यक था। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से मंदिर क्षेत्र का समुचित विकास होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सुमन सिंह ने विश्वास जताया कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा।
प्रस्ताव स्वीकृत होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages