<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

भाजपा ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, परसरामपुर मण्डल में हुई संगठनात्मक बैठक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को परसरामपुर मण्डल के ब्लॉक सभागार में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा की उपस्थिति में मण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र प्रभारियों एवं संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने की।

बैठक में बूथ सत्यापन अभियान, बूथ कार्यसमिति गठन, शक्ति केन्द्र बैठकों की तैयारी, “मन की बात” कार्यक्रम तथा सरल एप पर नियमित रिपोर्टिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय है, यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समयबद्धता के साथ करना चाहिए।

उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ सत्यापन से संबंधित सभी अभिलेख शीघ्र जिला कार्यालय में जमा कराए जाएं तथा जहां समितियों का गठन शेष है, वहां तत्काल गठन पूर्ण कराया जाए।

मण्डल अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी शक्ति केन्द्र बैठकों एवं बूथ बैठकों को सफल बनाने का आह्वान किया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से रखें।

बैठक में बृजेश मिश्र, घनश्याम शुक्ल, उदय नारायण पांडे, संदीप सिंह, गुलशन राजभर, कौशल्याधीश पांडे, दीपधर द्विवेदी, राजन सिंह, मनोज चौधरी, शिव केसरी वर्मा, जयप्रकाश चौहान, अर्जुन पासवान, श्रवण तिवारी, सुनील त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी, महेश कमलापुरी, अनूप कुमार, राजेश कुमार, विकास मिश्र, शुभ सागर, वेद प्रकाश, राम बोध, विकास एवं प्रमोद कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages