<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

सर्वोच्च न्यायालय के समाधान समारोह में शामिल होकर सुलझाएं लंबित वाद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में पूरे देश में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण हेतु “समाधान समारोह” की शुरुआत की गई है। विशेष लोक अदालत के माध्यम से 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को मामलों के निस्तारण के लिए विशेष पहल की जाएगी।

मा० जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने बताया कि विशेष लोक अदालत से पूर्व राज्य, जिला एवं तालुका स्तर पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा। न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को साकार करने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह का शुभारंभ 21 अप्रैल 2026 से किया जा चुका है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के मामले सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं और वे अपने मामलों का निस्तारण कराना चाहते हैं, वे सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म को भरकर इस विशेष लोक अदालत में शामिल हो सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि समाधान समारोह का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निष्पादन कराना है। इस अभियान में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं अन्य सभी पक्षकारों को सक्रिय सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पक्षकार इस सुलह प्रक्रिया में सशरीर अथवा वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages