<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में आतंकवाद विरोध दिवस पर दिलाई गई शपथ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर 21 मई 2026 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर, गोरखपुर में रेलकर्मियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने की शपथ दिलाई।

उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव एवं सूझबूझ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। साथ ही मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से संघर्ष करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, सामान्य प्रशासन विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर के विभिन्न विभागों, कार्यालयों एवं कारखानों के अलावा लखनऊ, वाराणसी तथा इज्जतनगर मंडलों में भी आतंकवाद विरोध दिवस के तहत रेलकर्मियों को शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages