<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 12, 2026

बड़े मंगल पर पोखरनी चौराहे पर भंडारे का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बस्ती। मंगलवार के शुभ अवसर पर बस्ती-आंबेडकरनगर मार्ग स्थित पोखरनी चौराहे पर श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत नगर और गांव के लोगों के साथ कमेटी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।



आयोजन में अशोक बाबा, श्रीप्रकाश गौतम, जितेंद्र यादव, सूरज पाल, शिवमगन उपाध्याय, जयराम यादव और श्रीप्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है। भंडारे को सफल बनाने में गांव के लोगों का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages