गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में “मिशन-शक्ति फेज-5.0” फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं पुलिस बल द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं सीएम हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में भी विस्तार से बताया गया। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल, महिला हेल्प डेस्क, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला आयोग से संबंधित जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।

No comments:
Post a Comment