<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 11, 2026

यूपी चुनाव 2027 में अधिकतम सीटों पर उतरेगी राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी

गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में प्रदेश की अधिकतम सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी दल को समर्थन या गठबंधन नहीं करेगी और जनता के बीच एक मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर समेत आसपास के जनपदों में बड़ी संख्या में युवा, किसान, महिलाएं और सामाजिक संगठन पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी द्वारा योग्य उम्मीदवारों को निशुल्क टिकट देने की भी घोषणा की गई है।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान हित और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages