<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 24, 2026

भाजपा गोरखपुर महानगर के शक्ति केंद्रों पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठकें सम्पन्न


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर महानगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा हुई।

इसी क्रम में गोपालपुर शक्ति केंद्र की संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं आगामी अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गीता नगर मंडल के मिर्जापुर शक्ति केंद्र में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। वहीं दीवान बाजार में पुष्प दंत जैन, गोरक्षनगर मंडल में विश्वजीताशू सिंह आशू, जनप्रिय विहार में डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा तथा राप्तीनगर में ओम प्रकाश शर्मा ने बैठकों को संबोधित किया। रूस्तमपुर में अच्युतानंद शाही, गोपालापुर में इन्द्रमणि उपाध्याय तथा राजेन्द्र नगर में बृजेश मणि मिश्रा ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

बैठकों में रमेश प्रताप गुप्ता, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी जीतू, पदमा गुप्ता, रजूला रावत, अनुपमा पांडेय, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, दयाकृष्ण गुप्ता एवं प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान मंडल प्रभारी इन्द्रमणि उपाध्याय, शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष निषाद, शक्ति केंद्र प्रभारी अजीत निषाद, पार्षद अरविंद निषाद, पूर्व पार्षद रामलवट निषाद, बूथ अध्यक्ष मनीष निषाद, हनुमान निषाद, अभ्यास निषाद, राजबली निषाद, संदीप निषाद, मंडल महामंत्री शिवेंद्र कुमार गौड़ तथा उपाध्यक्ष पदमाकर शुक्ला सहित बूथ अध्यक्षगण एवं शक्ति केंद्रों के संयोजक उपस्थित रहे। बैठकों में संगठन को आगामी कार्यक्रमों के लिए सक्रिय और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages