<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 29, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर चला जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके अधिकारों की रक्षा तथा आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रमों के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में जानकारी देकर लोगों को इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मीरगंज, बेलहवा, भुवरिया एवं दलेलगंज में, महिला थाना द्वारा मेहंदावल बाईपास पर, थाना महुली पुलिस द्वारा मानपुर में, थाना मेहंदावल द्वारा स्थानपार एवं बारागद्दी में, थाना बखिरा द्वारा लेडुआ महुआ एवं रसूलाबाद में तथा थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा कसया, पोखरभिटवा एवं मेंहदूपार क्षेत्र में महिलाओं, बालिकाओं एवं स्कूली छात्राओं को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

इसके साथ ही महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं को निडर होकर अपनी बात रखने तथा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages