<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गोरखपुर पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक


गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 (फेज-2)” के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी तथा पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं आत्मविश्वास के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत महिलाओं की गरिमा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076, 1098, 181, 1930, 102 एवं 108 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा जनसुनवाई पोर्टल, महिला हेल्प डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, जिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय एवं अन्य सहायता तंत्रों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा पंपलेट वितरण कर जागरूकता संदेश प्रसारित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages