<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 13, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग ने रचा इतिहास : सीबीएसई 12वीं में 100% परिणाम, आर्या सिंह बनीं टॉपर


गोरखपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आज घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में सरस्वती शिशु मंदिर, पक्कीबाग ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विद्यालय के सभी 396 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और सभी सफल घोषित किए गए।
विद्यालय की मेधावी छात्रा आर्या सिंह ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी कर पाठक ने 91.8% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा रितिका कुमारी ने 91% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख मनीष दुबे ने बताया कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि पर सभी मेधावियों को पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उप-प्रधानाचार्य श्री रामकेवल शर्मा ने भी सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
इस अवसर पर विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, प्रबंधक संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष महेश गर्ग सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages