<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतका के पति को मिला ₹2 लाख का बीमा दावा


महादेवा (बस्ती)। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महादेवा शाखा द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत ग्राम धौरुखोर निवासी स्वर्गीय श्रीमती कांती देवी के निधन के उपरांत उनके पति अनिल कुमार को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

सोमवार को शाखा प्रबंधक श्रीमती रुचि बाजपेयी ने लाभार्थी अनिल कुमार को चेक सौंपते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी योजना है, जो कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बीमा योजनाओं से जुड़ने की अपील भी की।

इस अवसर पर शाखा के अन्य कर्मचारी, बैंक ग्राहक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages