<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

बी० एन० सिंह के आदर्शों को आत्मसात करें कर्मचारी - रूपेश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर द्वारा विकास भवन परिसर में परिषद के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ठाकुर बी० एन० सिंह की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और कर्मचारी हितों में दिए गए योगदान को याद किया।

परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर बी० एन० सिंह ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गठन से लेकर जीवन पर्यन्त कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी। वर्ष 1966-67 में “केन्द्र समान महंगाई भत्ता एक करो, छंटनी नोटिस बंद करो” आंदोलन में उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्षों के परिणामस्वरूप ही आज कर्मचारियों को केन्द्र समान महंगाई भत्ते सहित अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में चतुर्थ वेतन आयोग तथा वर्ष 1996 में पंचम वेतन आयोग को लागू कराने के लिए निर्णायक संघर्ष किया गया। वहीं वर्ष 1994 में दो प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर चली 51 दिवसीय हड़ताल में भी उनके कुशल नेतृत्व में कर्मचारियों को सफलता मिली।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय ठाकुर बी० एन० सिंह वर्ष 1989 से 1995 तक विधान परिषद सदस्य रहे तथा सदन में कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे। कर्मचारियों के विनियमितीकरण, स्थायीकरण, मृतक आश्रित नियुक्ति, अवकाश नगदीकरण, केन्द्र समान मकान किराया भत्ता एवं सेवा संघों के पदाधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक जैसी सुविधाएं दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने स्वर्गीय ठाकुर बी० एन० सिंह के आदर्शों पर चलने तथा निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के मंडल अध्यक्ष गोविन्द जी एवं संचालन विकास भवन के मंत्री सुनील सिंह ने किया।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, गोविन्द जी, अशोक पांडेय, मदन मुरारी शुक्ल, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली, सुरेश सिंह, विनीता सिंह एवं बंटी श्रीवास्तव सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages