<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 15, 2026

भोयर चौबे गांव में 2.2 किमी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

- विधायक दूधराम ने भूमि पूजन कर कराया कार्यारंभ

बस्ती। महादेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दूधराम ने शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोयर चौबे पहुंचकर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत बनने वाली 2.2 किलोमीटर लंबी पिच सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और किसानों, छात्रों व व्यापारियों को भी लाभ पहुंचेगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages