<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

जनगणना 2027 में पहली बार होगी स्व-गणना सुविधा - डीएम


बस्ती। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर 33 प्रश्नों के आधार पर जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने कहा कि 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। लोग मोबाइल, कंप्यूटर अथवा लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे अपनी जनगणना संबंधी जानकारी भर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार स्व-गणना की व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और पारदर्शी बनेगी।
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक बनाएं।
जनगणना जिला प्रभारी सुरम्या भारती ने स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल सेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल पर जाकर परिवार से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। पोर्टल पर राज्य चयन, मोबाइल नंबर सत्यापन, ओटीपी प्रक्रिया तथा घर की लोकेशन दर्ज करने के बाद जनगणना से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर भरने होंगे।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी होने पर प्रत्येक परिवार को 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (EID) जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। बाद में प्रगणक घर-घर पहुंचकर इसी EID के आधार पर जानकारी का सत्यापन करेंगे।
बैठक में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages