<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रशासनिक न्यायमूर्ति करेंगे उद्घाटन


बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10 बजे प्रशासनिक न्यायमूर्ति सेशन डिवीजन बस्ती न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वह अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रमोद कुमार गिरि ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय तथा सभी तहसील मुख्यालयों पर किया जाएगा।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस मामले, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, श्रम एवं पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जलकर विवाद, वेतन एवं सेवानिवृत्ति लाभ संबंधी विवाद, राजस्व वाद सहित विभिन्न सिविल मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages