<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 7, 2026

सिंचाई विभाग डिप्लोमा इंजीनियर संघ का मण्डलीय अधिवेशन सम्पन्न


बस्ती। गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन ई. धर्मेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दूसरे सत्र में प्रान्तीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी मो. राशिद खान की देखरेख में सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न कराया गया।
चुनाव में ई. प्रवीण कुमार मण्डल अध्यक्ष, ई. रिजवान अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ई. अरविन्द कुमार यादव सचिव, ई. अरविन्द साहनी संगठन मंत्री तथा ई. अंतिमा वर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये।
निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि राज्य कर्मचारी वर्तमान समय में कठिन दौर से गुजर रहे हैं। कई विभागों में कर्मचारियों की समस्याएं लम्बित हैं तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने देयकों के भुगतान के लिए भटक रहे हैं।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राम अधार पाल एवं जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि बिना पक्ष सुने कर्मचारियों को दण्डित किया जा रहा है। पुरानी पेंशन बहाली, कोरोना काल में रोके गये महंगाई भत्ते के भुगतान तथा आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर कर्मचारी संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता से ही समस्याओं का समाधान संभव है।
अधिवेशन में बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पदाधिकारियों और अवर अभियन्ताओं ने कर्मचारी हितों की अनदेखी, भत्तों में कटौती और विभागीय समस्याओं पर चिंता जताते हुए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर ई. दिनेश चन्द्र, लक्ष्मीकान्त, राजेन्द्र प्रसाद, श्याम बिहारी, धर्मदेव, ई. अरविन्द प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार, शैलेष कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रवीश चन्द्र श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र पाण्डेय, गणेश कुमार श्रीवास्तव, संध्या गुप्ता, सुमन प्रजापति, इरम नसीम, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सत्येन्द्र कुमार यादव, कृष्ण मोहन यादव, उदय सिंह पटेल, हरीश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages