गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी एवं रूपरेखा को लेकर भाजपा की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम गीत के साथ हुई। कार्यशाला में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले “एक पेड़ मां के नाम”, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विशेष जनसंपर्क अभियान, प्रगति पथ यात्रा एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से रणनीति तैयार की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मविश्वास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपनी विचारधारा को सर्वोपरि रखा और कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में अटल सेतु, चिनाब ब्रिज, अटल सुरंग, अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम सहित कई ऐतिहासिक और अकल्पनीय कार्य हुए हैं। आस्था के केंद्रों को सशक्त करने के साथ-साथ देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है।
उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक घर स्वीकृत हुए, 10 करोड़ से अधिक उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए तथा 55 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला। उन्होंने जीएसटी लागू होने, अनुच्छेद 370 हटाने तथा डिजिटल इंडिया और यूपीआई आधारित भुगतान व्यवस्था के विस्तार को भी ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया।
कार्यशाला का संचालन महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय ने किया, जबकि आभार महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह आशू, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, शिव प्रसाद जायसवाल, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, रणविजय शाही, गौरव तिवारी, मनोज अग्रहरी, शिवम पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, अनुपमा पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment