गोरखपुर। पश्चिम एशिया में युद्ध से ईंधन आपूर्ति में किल्लत से उसकी बढ़ती कीमत का बोझ अब उपभोक्ताओं को भी उठाना होगा। जैसा कि अंदेशा पिछले कुछ दिनों से लगाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह छह बजे से गोरखपुर समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है।
पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.80 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 97.80 रुपये पहुंच गया है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम तेल का दाम 107.15 रुपये प्रति लीटर हुआ है। इससे पहले डीजल 88.07 और पेट्रोल 94.91 रुपये प्रति लीटर था।
इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है। बढ़ोतरी का संबंधित ई मेल पेट्रोल पंप संचालकों को मध्य रात्रि मिल गया है।
No comments:
Post a Comment