<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

NMMS परीक्षा में 5 छात्रों का चयन कराने वाले शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित


प्रयागराज। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2025-26 में पांच या उससे अधिक विद्यार्थियों के चयन वाले विद्यालयों के शिक्षकों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज आफ टीचर एजूकेशन (सीटीई) प्रयागराज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने सभी डीआइओएस व बीएसए को पत्र भेजा है।
इसके साथ ही जनपदवार पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं के चयन वाले विद्यालयों तथा तैयारी कराने वाले शिक्षकों की सूची भी दी गई है। यह भी कहा गया है कि इसी पात्रता के क्रम में यदि किसी विद्यालय के शिक्षक छूट गए हों तो उनकी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि सूची में नाम जोड़ा जा सके।
यह सम्मान समारोह 19 अप्रैल को सुबह नौ बजे से दो बजे तक रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल, सेक्टर 14 इंदिरानगर लखनऊ में सीटीई को ओर से आयोजित किया जाएगा।
सभी शिक्षकों को सूचित करने के निर्देश बीएसए को दिए गए हैं। इस परीक्षा में कक्षा आठ में पढ़ने वाले शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग करते हैं। इसमें सफल विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages