<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, 2027 तक गिरगिट की तरह रंग बदलते रहेंगे अखिलेश


आगरा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2027 तक गिरगिट की तरह अखिलेश यादव रंग बदलते रहेंगे। सिर पर न जाने कितने रंग की टोपी पहनेंगे।
कभी लाल रंग की टोपी पहनते हैं तो कभी जालीदार टोपी पहन लेते हैं। सर्किट हाउस में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो बन गया है। पिछड़ों दलितों की हितैषी समाजवादी पार्टी कभी नहीं हो सकती है। सपा ने इनका हमेशा शोषण किया है।
विकसित भारत या फिर विकसित आगरा अगर बनाना है तो ऐसे लोग सिर्फ भाजपा को ही वोट देंगे। चित्रकूट में रेप पीड़िता के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी को किसी भी रूप में छोड़ नहीं जाएगा।
कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी अखिलेश यादव अपने शासनकाल में क्या-क्या हुआ है, वह खुद एक बार देख लें और सोच लें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages