<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

अमरनाथ यात्रा 2026 के पंजीकरण शुरू, धीमी प्रक्रिया पर गुस्साए आवेदकों ने मथुरा में किया हंगामा


मथुरा। अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में देरी और गर्मी के चलते सौंख अड्डा स्थित यस बैंक पर आवेदकों ने हंगामा किया। बाद में बैंक कर्मियों ने उन्हें समझाया।
प्रक्रिया के पहले दिन बुधवार को 45 आवेदकों के पंजीकरण हुए, जबकि अन्य लोगों के पंजीकरण गुरुवार और शुक्रवार को किए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण बुधवार से प्रारंभ हो चुके हैं, पहले ही दिन पंजीकरण कराने को बैंकों पर आवेदकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। सरकार ने पंजीकरण श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की अधिकारिक वेबसाइट या पीएनबी, एसबीआइ, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक को अधिकृत किया है।
शहर की निर्धारित बैंक शाखाओं पर पंजीकरण कराने के लिए जिले भर से आवेदक पहुंचे। डैंपियर नगर स्थित यस बैंक की शाखा पर अपेक्षाकृत अधिक संख्या में पहुंचे आवेदकों ने हंगामा काटा।
दरअसल बैंक की एक ही आइडी से पंजीकरण किए, जिससे सर्वर ठप होने और देरी होने की समस्या आ रही थी। बैंक में 45 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
वहीं पंजीकरण कराने के लिए फार्म ज्यादा आने से बैंक की तरफ से करीब एक सैकड़ा आवेदकों के फार्म लेकर दो दिन बाद आने को कहा है।
यस बैंक शाखा प्रबंधक सुखवीर सिंह ने किसी प्रकार के हंगामे से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक यात्री के लिए आनलाइन पंजीकरण शुल्क 220 रुपये प्रति व्यक्ति है।
यात्रा के लिए आठ अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी) और आधार कार्ड जरूरी है। यात्रा के लिए आयु सीमा 13 से 70 वर्ष निर्धारित की है।
सुरक्षा के लिए हर यात्री के पास आरएफआइडी कार्ड होना अनिवार्य है। छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages