बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार उपलब्धि हासिल की है। घोषित परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल उच्च अंक प्राप्त किए, बल्कि अनुशासन, मेहनत और गुणवत्ता शिक्षा का बेहतरीन उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
इस वर्ष नित्या कसौधन और अर्नव वर्मा ने 97.0% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से टॉप किया। उनके साथ जोया हसन (94.0%), इतरत फातिमा (94.0%), दिव्यांश पांडे (94.0%) और नवोदित झा (93.8%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अतिरिक्त रिद्धि पांडेय, आभा द्विवेदी, यशस्वी यादव (93.4%), सिद्धेश पांडेय, शिवांश मणि (93.0%), श्रेया कसौधन (92.6%), जागृति गुप्ता (92.4%), प्रतिष्ठा पांडेय (92.0%), दिव्यांश मिश्रा (91.8%), शिफा खातून शाह, गरिमा कुमारी, आकाश मिश्रा (91.6%), वैष्णवी पांडेय (91.4%) सहित अनेक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का नया अध्याय लिखा।
विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया।
प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने कहा, “यह परिणाम विद्यार्थियों के परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।”
प्रधानाध्यापिका ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और सत्य, अनुशासन व परिश्रम के मार्ग पर चलते हुए निरंतर प्रगति करें।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि वे आने वाले समय में समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।

No comments:
Post a Comment