<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 10, 2026

रेवरादास विद्यालय का वार्षिकोत्सव बना प्रतिभा का मंच, बच्चों ने बिखेरा हुनर का जलवा


बस्ती। हर्रैया विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रेवरादास में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नशा मुक्ति संदेश, बेटी बचाओ पर आधारित प्रस्तुति, दहेज प्रथा पर नाटक, कजरी व कव्वाली ने सामाजिक सरोकारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा देख अभिभावक और अतिथि भावविभोर हो उठे और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंजता रहा।
मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं, जो उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर एसडीएम हर्रैया सत्येन्द्र सिंह, बीईओ विजय आनंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages