हर्रैया, बस्ती। अंबिका राम देवी पैरामेडिकल कॉलेज, रमना तौफीर में शुक्रवार को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हनीमैन का जन्मदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक अभिषेक अंतर्वेदी सहित प्रधानाचार्य, चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों ने डॉ. हनीमैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा स्थापित चिकित्सा पद्धति के महत्व पर प्रकाश डाला। जन्मदिवस के मौके पर आयोजित चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित किया। शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment