गोरखपुर। विश्व पार्किंसंस दिवस के अवसर पर पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) द्वारा आज पादरी बाजार, गोरखपुर में निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पार्किंसंस रोग से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श, जांच एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर संस्था के संयोजक एवं प्रख्यात फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अरुण कुमार वर्मा को नई दिल्ली स्थित एम्स में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “Emerging Healthcare Professional Award” से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में शामिल होने के कारण वह शिविर में उपस्थित नहीं रहेंगे।
डॉ. वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह शिविर में मौजूद नहीं रहेंगे, लेकिन उनकी शुभकामनाएं टीम और मरीजों के साथ हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि संस्था के सदस्य पूरे समर्पण के साथ इस सेवा कार्य को सफल बनाएंगे।
शिविर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पादरी बाजार में आयोजित होगा। इसमें मरीजों को मांसपेशियों की जकड़न कम करने, संतुलन सुधारने और जीवनशैली बेहतर बनाने से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन PPWA के पदाधिकारी एवं सदस्यगण करेंगे।

No comments:
Post a Comment