<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 10, 2026

नगर पालिका बस्ती को मिली नई मशीनें, अध्यक्ष नेहा वर्मा ने दिखाई हरी झंडी


बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती को शुक्रवार को विकास कार्यों में बड़ी मजबूती मिली, जब अध्यक्ष नेहा वर्मा ने एक जेसीबी और एक मिनी पोकलैंड मशीन का विधिवत पूजन कर हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। नई मशीनों के शामिल होने से नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही सभी वार्डों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को स्वीकृति मिलते ही विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। नई मशीनों के आने से कार्य क्षमता में वृद्धि होगी और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा, सभासद जगदीप श्रीवास्तव, जीवन चौधरी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल (पप्पू), प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, रमेश गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव (डब्लू), शोभी सोनकर, अश्विनी श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, अमरनाथ चौरसिया, मृदुला शुक्ला, अभिषेक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं नगरवासी मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages