संतकबीरनगर। जनपद की खलीलाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त रामबहादुर पुत्र बिन्देश्वरी निवासी ग्राम भैसासेहरी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
मामला 23 मार्च 2026 का है, जब आरोपी ने घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर सरिया से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। पीड़ित रामप्रताप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रामजतन प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

No comments:
Post a Comment