<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा व जागरूकता अभियान तेज


संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत जनपद संतकबीरनगर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों व शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपायों तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया।

ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण करने का प्रयास किया गया। इस दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महिला थाना, धनघटा, महुली, मेंहदावल, बखिरा व धर्मसिंहवा क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां महिलाओं व छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

कार्यक्रमों में महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

महिला बीट अधिकारियों व मिशन शक्ति टीमों ने चौपाल शैली में संवाद कर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भर बनने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages